अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के आउटडोर कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित वॉलीबॉल अंडर -19 प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन 26 नवंबर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पटना की टीम ने शानदार जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला में पटना ने सारण को 25-23 तथा 27-25 पाइंट के अंतर से 2-0 से हराकर जीत हासिल की।
आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बिहार के कुल 9 प्रमंडलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के संयोजक किशोर कुणाल ने बताया कि सभी टीम ने शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पहला सेमीफाइनल सारण और पूर्णिया के बीच खेला गया, जबकि दूसरा सेमीफाइनल पटना और मगध के बीच खेला गया। सारण ने पूर्णिया को 2-0 (25-19 तथा 25-22) से हराया, जबकि पटना ने मगध को 2-0 (25-17 तथा 25-15) से हराया। इस प्रकार फाइनल मुकाबला सारण और पटना के बीच खेला गया जो काफी रोचक, रोमांचित और सांस रोकने वाला मैच बना।
फाइनल मुकाबला पटना ने सारण को लगातार दो सेट 2-0 के अंतर से शिकस्त दी। हालांकि, सारण ने भी अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया दर्शक सारण के खिलाड़ियों की कलात्मक खेल को देखकर रोमांचित हो उठे। अंत में सारण की हार थोड़ी दर्शकों को खटक गई, फिर भी जोरदार तालियों से पटना के खिलाड़ियों का स्वागत किया और हौसला बढ़ाया।

वॉलीबॉल संघ पटना के सचिव तथा बिहार वालीबाल संघ के संयुक्त सचिव सुनील कुमार सिंह ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी, अवधेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, यशपाल कुमार सिंह, सुजीत कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, दिपक कुमार सिंह, पंकज कुमार चौहान, रूपनारायण, गौरी शंकर, सर्वेश, खुशीनुदी कमाल, रामकृष्ण, सुशील कुमार सिंह, पंकज कश्यप, रोबिन, इरफान, मिल्टन, मुकेश भाई, सिमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुर्शीद, याजदानी आदि मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply