एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. गोपाल प्रजापति ने की।
के. बी. कॉलेज के जंतु शास्त्र सभागार में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर डॉ बी आर अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण, भारतीय संविधान के पुस्तिका पर श्रद्धासुमन सद्भावना व्यक्त कर भारतीय संविधान का सम्मान किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. गोपाल प्रजापति द्वारा उपस्थित जनों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलवाया।
इसके उपरांत हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर परिचर्चा सह संगोष्ठी की शुरुआत की गयी। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि संविधान दिवस भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का जश्न मनाता है और त्याग, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देता है।

कार्यक्रम में आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य देश के नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। डॉ साजन भारती ने कहा कि संविधान दिवस संविधान के निर्माण में डॉ बी आर अम्बेडकर के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भी अवसर है।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि यह दिन नागरिकों को मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और राष्ट्र के शासन को दिशा देने में संविधान के महत्व की याद दिलाता है। डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की एवं डॉ बासुदेव प्रजापति ने कहा कि भारत में एक ही संविधान है, जिसके अंतर्गत 25 भाग, 12 अनुसूचियां और लगभग 448 अनुच्छेद है। कार्यक्रम में कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास ने कहा कि संविधान दिवस प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने अलग अलग विचार व्यक्त की।
ज्ञात हो कि, संविधान सभा प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीम राव अम्बेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस संपूर्ण भारत में मनाया गया था तथा 26 नवंबर 2015 से ही प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारत में संविधान दिवस आधिकारिक रूप से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं एनएसएस के स्वयं सेवकों ने आयोजित पोस्टर, भाषण, निबंध, क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। जिनमें अंतरा कुमारी, सुलेखा कुमारी, कुमकुम कुमारी, अब्दुल वशीम, सोनिका कुमारी, मो. कुंमदा अंसारी, सोनी कुमारी आदि शामिल थे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रभाकर तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरुण रंजन ने किया। जबकि संविधान दिवस कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा डॉ मधुरा केरकेट्टा, डॉ वासुदेव प्रजापति, डॉ व्यास कुमार, प्रो. पी पी कुशवाहा, कार्यालय कर्मी सदन राम, रवि कुमार यादविंदु, मो. साजिद, दीपक कुमार रॉय, सुसारी देवी, कलावती देवी, आशा देवी, भगन दास आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply