Advertisement

वाशरी प्रबंधन के साथ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा वाशरी सभागृह में 26 नवंबर को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ पदाधिकारियों के साथ स्थानीय प्रबंधन की बैठक गयी। बैठक में मुख्य रुप से आरसीएमएस सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह उपस्थित थे।

बैठक में संघ के रीजनल सचिव सिंह ने कहा कि मजदूर पूरी मेहनत एवं लगन से काम करते हैं, लेकिन उनकी छोटी-छोटी समस्याओं को प्रबंधन द्वारा अनदेखा कर दिया जा रहा है। जिसमें सुरक्षा कर्मियों को पेट्रोलिंग के लिए वाहन नहीं उपलब्ध कराना, पीट ऑफिस में तीनों पाली में एंबुलेंस या इमरजेंसी वाहन उपलब्ध नहीं होना, कार्यस्थल पर पीने का पानी का समुचित व्यवस्था एवं शौचालय की व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं होना आदि प्रबंधन की कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
बैठक में कथारा वाशरी के सुरक्षा प्रभारी उमेश्वर प्रसाद ने अधिकारी विक्रम कुमार द्वारा सुरक्षा कर्मियों को अपमानित करने का मुद्दा उठाया। संघ के वाशरी शाखा सचिव इस्लाम अंसारी ने पदोन्नति जैसे मुद्दों पर विशेष रुप से चर्चा की।

बैठक में कथारा वाशरी के परियोजना पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि अधिकारियों के द्वारा किसी के साथ दुर्व्यवहार करना गलत बात है। आज विक्रम कुमार नहीं है, कल वे उन्हें बुलाकर मामले का निपटारा कर देंगे। पीओ द्वारा कहा गया कि संगठन की तरफ से जो भी समस्याएं बताई गई है उसका जल्द से जल्द समाधान कर लिया जायेगा।

बैठक में प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के अलावा प्रबंधक मानव संसाधन गुरु प्रसाद मंडल, यूनियन की ओर से रीजनल सचिव बरुण कुमार सिंह के अलावा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वकील अंसारी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा, कथारा वाशरी शाखा सचिव इस्लाम अंसारी, शाखा अध्यक्ष अमीर हुसैन, उमेश्वर प्रसाद, रंजीत मंडल, मोहम्मद इंतियाज, रविंद्र पांडेय, चमन महतो, गणेश प्रसाद, मनोज टूडू, किशोर कुमार, अरशद हुसैन, टकरता हुसैन तथा अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *