Advertisement

कोर्ट परिसर बोकारो में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बोकारो जिला मुख्यालय के समीप स्थित न्यायालय (कोर्ट) परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों अधिवक्ता और आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता आर. पी. सिंह ने, जबकि संचालन इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत गिरि ने किया। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज 26 नवंबर का दिन हम सभी अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। आज हम संविधान दिवस मना रहे हैं। ठीक 76 वर्ष पहले, 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हमारे देश के संविधान को अंगीकृत किया था। यही वह पवित्र दस्तावेज है जिसने हमें एक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, संप्रभु गणराज्य बनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की अदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित अधिवक्ता एवं आमजनों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं में संघ के महासचिव दिनेश शर्मा, संयुक्त सचिव अधिवक्ता अतुल कुमार, महेश चौधरी, विनोद कुमार सिंह तथा पंकज दराद ने संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और बाबा साहब के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि डॉ अम्बेडकर का संविधान आज भी देश को एकता के सूत्र में बांधे हुए है और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, उनके परिजन एवं कोर्ट कर्मी शामिल हुए। अंत में सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा और देश की एकता- व् अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। संघ के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और अगले वर्ष भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा संजीत कुमार सिंह, दीपिका सिंह, मनोज कुमार सिंह, हसनैन आलम, विजय कुमार, ओम प्रकाश लाल, मिथलेश कुमार, नरेश महतो, अनिल शर्मा, विश्वजीत कुमार, हरे कृष्णा गोराइ, राजेश कुमार, मोहम्मद अंसार, ओम प्रकाश, जितेन्द्र कुमार, अरविंद कुमार, नीतीश नंदी, रमेश कुमार, संजय कुमार, पी एन सिंह, राम पद गोराई, गोविन्द राम, हरेराम सिंह, अमर देव सिंह, बिनोद कुमार सिंह अधिवक्तागण आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *