कार्यक्रम शिविर में योजनाओं का लाभ लेने ग्रामीणों की उमड़ीभीड़
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना आपकी सरकार, आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 25 नवंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के तीन पंचायत क्रमशः चांदो, चलकरी उतरी तथा खेतको पंचायत सचिवालय में शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो, अंचल अधिकारी (सीओ) अशोक राम ने क्रमवार स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर योजनाओं से संबंधित स्टालों का उद्घाटन किया। जानकारी के अनुसार चांदो पंचायत में बीडीओ संतोष कुमार ने मुखिया गीता देवी, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, राजेंद्र नायक आदि गणमान्य जनों के साथ योजनाओं से संबंधित स्टॉलो का निरीक्षण कर रहिवासियो को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

चलकरी उत्तरी में सीओ अशोक राम के साथ मुखिया अकलेश्वर ठाकुर तथा खेतको में मुखिया अनवरी खातून व् पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सब्बीर अंसारी आदि ने वंचित लाभुको को आवेदन फॉर्म भरने में मदद की। इस अवसर पर उपरोक्त पंचायत सचिवालयों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुधन, कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास, वेटनरी, फूलो झानो योजना, पेंशन, भूमि सुधार, जन्म,मृत्यु, जाति प्रमाण-पत्र निर्माण आदि के शिवर लगाए गये थे।

बीडीओ एवं सीओ ने ग्रामीणों से कहा कि वे निश्चित होकर योजनाओं का लाभ बेझिझक लें। हरेक मद में तीनों पंचायतों में डेढ़ हजार आवेदन जमा हुए हैं। बता दें कि, जिला उप निर्वाची पदाधिकारी प्रेमचंद सिंहा में बीडीओ महतो तथा सीओ राम के साथ तीनों पंचायतों के शिविरों का निरीक्षण किया। आयोजनों में मुखिया, उप मुखिया, पंसस, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, वार्ड सदस्य आदि सक्रिय दिखे। सुरक्षा को लेकर बतौर थाना प्रभारी राजू मुंडा अपनी टीम के साथ सक्रिय थे।
![]()













Leave a Reply