Advertisement

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक ने तीन सड़कों का किया शिलान्यास

गठबंधन की सरकार गाँव, गरीब और आम जनता के विकास के लिए प्रतिबद्ध-विधायक

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकू ने 25 नवंबर को तीन सड़कों शिलान्यास कर आम जनता एवं समाज को एक नई सौगात दी है।

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को और तेज़ करते हुए क्षेत्र के विधायक सिंकू ने अपने क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण सड़को का शिलान्यास किया, जिसमें जगन्नाथपुर प्रखंड के तोड़ांगहातु पंचायत ग्राम बुढ़ाकमान में सिंकुसाई टोला आम बगान चौक के सामने से तिरियासाई टोला तक 1650 मीटर पीसीसी पथ निर्माण कार्य, करंजीया पंचायत के करंजिया चरण बासा से सुरेन बासा तक पीसीसी पथ निमार्ण कार्य तथा मैरोमसाई से हमसदा भाया गुटुसाई, बड़ानन्दा तक पथ निर्माण कार्य (लम्बाई 4.150 किमी) का शिलान्यास शामिल है।

आयोजित सड़क निर्माण शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गई। मौके पर उपस्थित समर्थकों ने विधायक का स्वागत पुष्पगुच्छ और पारंपरिक नृत्य के साथ किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक सोनाराम सिंकू ने कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार गाँव, गरीब और आम जनता के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गाँव-गाँव तक पक्की सड़क, स्वच्छ पानी और शिक्षा की सुविधा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।

कहा कि आज जिन तीन सड़कों का शिलान्यास किया गया है, वह केवल कंक्रीट और डामर की सड़क नहीं, बल्कि यह विकास की एक मजबूत राह है, जो हमारे युवाओं, किसानों और महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर देगी। मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि आने वाले समय में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र का हर गाँव मुख्य सड़क से जुड़ा होगा, ताकि कोई भी ग्रामीण इलाका विकास से वंचित न रह जाए।
कार्यक्रम में जरूरत मंद ग्रामीणों के बीच वृद्ध, विधवा महिला, बुजुर्गों एवं दिव्यांग को कंबल वितरण किया गया।

इस अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, मकर ध्वज सरदार, जिंतूगाड़ा मुंडा सोमनाथ सिंकु, करंजिया मुखिया जूलियस हेम्ब्रम, पंचायत समिति सदस्य बालेश्वर सोय, सुशील हेस्सा, बड़ानंदा मुखिया हीरामणि केराई, मंडल अध्यक्ष मथुरा लागुरी, क्रांति तिरिया, रंजन गोप, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं मंडल अध्यक्ष विपिन लगूरी, संतोष नाग मुंडा, रोशन पान, रंजित गगराई, राजू हेंब्रम, बबलू गोप, अविद हुसैन, मनोज कुमार सिंकु, पप्पू दास, दुबराज बोबोंगा, रवीश चंद्र बोबोंगा, जमदार लगूरी, मुंडा बलराम बोबोंगा, कंसलापोस मुंडा अंतिम सिंकु, पूर्व मुखिया कानूराम बोबोंगा, भगवान बोबोंगा, नरसिंह लगूरी, आफताब आलम, सरफराज आलम, शमशाद आलम, गंगा सिंकु, मंगल सिंह लगूरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *