Advertisement

मेले में इस बार रहेगा अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जायंट फ्रिसबी झूला का जलवा

यह है एक लोकप्रिय और रोमांचक एम्यूज़मेंट पार्क सवारी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र मेले में पहली बार जायंट फ्रिसबी झूला लग रहा है। अपनी अनूठी खूबियों और विशेषताओं के लिए यह जानी जाती है।

यह रोमांचक एम्यूज़मेंट पार्क सवारी है। यह एक विशाल पेंडुलम की तरह काम करता है। एक बड़ा, गोलाकार डिस्क यात्रियों को लेकर एक केंद्रीय शाफ्ट से जुड़ा होता है, जो आगे-पीछे झूलता है। सोनपुर मेला नखास तीन मोहानी पर लकड़ी बाजार मार्ग में कई झूलों के साथ यह झूला भी लग रहा है। यह झूला सिर्फ आगे-पीछे नहीं झूलता, बल्कि इसका गोलाकार वाहक (गोंडोला) भी अपनी धुरी पर लगातार घूमता रहता है, जिससे यात्रियों को हर दिशा का नज़ारा मिलता है।

जिससे रोमांच बढ़ जाता है। इसके अलावा यह झूला काफी ऊंचाई तक जाता है, जिससे यात्रियों को हवा में बहुत ऊंचाई तक जाने का अहसास होता है। झूले की गति बहुत तेज़ होती है, जिससे गुरुत्वाकर्षण-मुक्त होने जैसा रोमांच का अनुभव होता है। इसमें आमतौर पर 40 यात्री एक साथ बैठ सकते हैं, जिससे यह समूहों और परिवारों के लिए एक अच्छा आकर्षण है।

ब्रेक डांस सहित मेले में करीब एक दर्जन झूले की रहेगी बहार

इसके अतिरिक्त हरिहरक्षेत्र मेले में इस बार लगभग आधा दर्जन ब्रेक डांस, जायंट व्हील, कोलंबस एवं घुड़सवारी सहित छोटे – बड़े एक दर्जन झूले लग रहे हैं। दर्शक मेले में इन छोटे -बड़े झूलों की मजेदार सवारी का आनंद उठाएंगे। तेज गति वाला झूला ब्रेक डांस को ही लीजिए जो दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करता है। जायंट व्हील झूले में एक बड़ी घूमने वाली पहिया होती है, जिसमें बैठ कर दर्शक ऊंचाई से मेले का नज़ारा देख सकते हैं। कोलंबस झूला एक नाव के आकार का होता है जो आगे-पीछे और ऊपर-नीचे झूलता है।

घुड़सवारी वाला झूला बच्चों के लिए पारंपरिक झूला है, जिसमें वे घोड़े की सवारी का आनंद लेते हैं। व्हील, ड्रैगन, कार झूला और हेलीकॉप्टर झूला भी यहां लग रहा है। बत्तख की आकृति वाले नन्हें झूले भी होंगे। सबसे छोटे बच्चे के लिए हाथ से चलाने वाले झूले भी इस बार आधा दर्जन के लग रहे हैं। व्हील ड्रैगन, कार झूला और कई आसमानी झूला (फ़ेरिस व्हील) भी मेले के मुख्य आकर्षण होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *