Advertisement

लोकतंत्र की हत्या करवा रहा वोट चोर गैंग – जीनत सबरीन

मुंबई यूथ कांग्रेस ने चलाया धमाकेदार जागरूकता अभियान

विशेष संवाददाता/मुंबई। राहुल गांधी द्वारा हरियाणा चुनाव के बाद 25 लाख वोट चोरी का भंडाफोड़ किया है, इसके बाद कांग्रेसियों में एक नया जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है।

भाजपा के खिलाफ मुंबई यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आये हैं। मुंबई यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत सबरीन के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने घाटकोपर मेट्रो स्टेशन से लेकर साकीनाका तक मेट्रो ट्रेन के अंदर, अंधेरी से लेकर गोरेगांव तक लोकल ट्रेन के अंदर, बस स्टॉप पर तथा भाजी मार्केट में लोगों को पंपलेट बांटकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए। जीनत सबरीन ने कहा कि भाजपा वोटों की चोरी कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने पूरे प्रमाण के साथ वोट चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। इस सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।

गौरतलब है कि मुंबई यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत सबरीन ने कहा कि हरियाणा चुनाव में असली मतदाताओं को हटाकर नकली मतदाताओं के सहारे सरकार बनाने वाली भाजपाई याद रखें ,यह सिलसिला जिसदिन टुटा काफी पश्ताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग गूंगा और बहरा बनकर सब देखता है। सबरीन ने कहा कि इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है कि ब्राजील मॉडल इनफ्लुएंसर लैरिशा का नाम 22 वोटर आईडी में उपयोग किया गया।

ब्राज़ील महिला से हरियाणा में वोटिंग करवाया गया उन्होंने कहा कि वोट चोरी के पाप को छुपाने के लिए सीसीटीवी फुटेज सरकार द्वारा मिटाया गया। सबरीन ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में पहले चरण की वोटिंग बता रही है कि इस सरकार की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि आने वाले चंद दिनों में हम मुंबई के हर घरों तक जाएंगे और भाजपा की वोट चोरी की हकीकत को एक-एक मतदाता और मुंबईकरों को बताएंगे।

इस मौके पर जीनत सबरीन के अलावा उत्तर मध्य मुंबई यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निखिल रूपारेल, नॉर्थ सेंट्रल यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शेखर जगताप, साउथ सेंट्रल यूथ के जिला अध्यक्ष प्रधानय दावले, आसिफ खान, शादाब अंसारी, इमरान खान, अब्दुल समद, हेमंत यादव, फरीद बलोच, पूजा के साथ-साथ बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Tegs: #Vote-thief-gang-zeenat-sabreen-is-killing-democracy

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *