मेला में भव्य श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का भी होगा दर्शन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार धार्मिक और आध्यात्मिक उद्देश्य से आने वाले मेला यात्रियों को निराश नहीं होना पड़ेगा।
वे अपने परिवार के साथ बाबा हरिहरनाथ, काली मंदिर, सूर्य एवं शनि मंदिर एवं श्रीगजेन्द्र मोक्ष सहित विभिन्न मंदिरों में स्थापित दिव्य देव विभूतियों का तो दर्शन करेंगे ही, साथ ही मेले में अस्थाई तौर पर स्थापित हो रहे केदार नाथ चार धाम यात्रा, बद्रीनाथ चार धाम यात्रा, वैष्णव देवी गुफा मंदिर और भव्य श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का भी दर्शन कर सकेंगे।
मेला नखास के निकट स्थित हरिहरनाथ द्वार के सामने उत्तर सड़क किनारे डिज़्नीलैंड मेला प्रांगण में इस बार भी वैष्णव देवी मंदिर गुफा का भव्य निर्माण हो रहा है। मेला दर्शक इस गुफा में वैष्णव माता का दर्शन कर सकेंगे। निकट ही मौत का कुंआ इस मेले का आकर्षण होगा। इसी के समीप सड़क के दक्षिण सामने ही चार धाम बद्रीनाथ धाम यात्रा का भव्य मंदिर बन रहा हैं।
इसी मार्ग में चिड़िया बाजार जाने वाले रोड में पूरब साइड चार धाम केदारनाथ – बद्रीनाथ धाम यात्रा का मंदिर बन रहा है। इसी रोड में नगीना बाजार में चिड़िया बाजार थाना के सामने सड़क से पश्चिम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके मॉडल पूरी तरह अयोध्या के श्रीराम जन्म भूमि मंदिर की तरह होगा।
![]()













Leave a Reply