Advertisement

राष्ट्रगान बंदे मातरम् का 150 वर्ष पूरा होने पर स्कूलों में गूंजी लयबद्ध गान

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रगान बंदे मातरम की 7 नवंबर को 150 वर्ष पूरे होने पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के प्रायः सभी सरकारी व निजी स्कूलों में सादगी के साथ शिक्षकों व छात्र, छात्राओं ने सामूहिक रूप से इस गान को गाते हुए राष्ट्रीय भक्ति को दर्शाया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापिका निभा आईंद के नेतृत्व में दो सौ छात्र-छात्रा सहित शिक्षक अशोक कुमार, मिथिलेश कुमार, प्रकाश कुमार, अंकित कुमार, शिक्षिका सुमित्रा, संगीता, आदेशपाल सोनू यादव, अरविंद रजवार आदि सक्रिय रहे।
राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में एचएम एलडी मुंडा, शिवचरण कपरदार, तारकेश्वर, यमुना, गोपाल,दीपक आदि ने राष्ट्र गान ka नेतृत्व किया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल अंगवाली में प्रिंसिपल आनंद मोदक, चंचल जायसवाल, विभूति मंडल, बसंत प्रामाणिक, इमरान अहमद, रीना देवी आदि ने नेतृत्व किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *