Advertisement

बोकारो थर्मल में वन्दे मातरम् सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। देश का राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की रचना के गौरवशाली 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट में 7 नवंबर को राष्ट्रीय गीत सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार प्लांट के तकनीकी भवन के समीप डीवीसी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सीआईएसएफ जवानों ने एक सुर में इस ऐतिहासिक गान को गाया।
इस अवसर पर वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, महाप्रबंधक (विद्युत व एएमएस) राजेश विश्वास, उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा,आदि।

प्रबंधक मानव संसाधन सुनील कुमार, प्रबंधक (मा. सं) अंजू बोयपाय, सूरज तिवारी सहित कई अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक नियंत्रक (यां) दीनानाथ शर्मा द्वारा किया गया। ज्ञातव्य हो कि, हमारे देश के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 7 नवंबर 1875 को किया गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *