Advertisement

पेटरवार में भारी वाहन के चपेट में घायल सैलून संचालक की अस्पताल में मौत

परिवार में मातम, ज्वलंत प्रश्न, आएदिन हो रही सड़क हादसा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार के छत्रुराम महतो चौक के समीप बीते छह नवंबर की देर शाम भारी वाहन (ट्रेलर) की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल बाईक सवार युवक की 7 नवंबर को चिकित्सा के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

मृतक युवक का नाम दिलेश्वर ठाकुर बताया जा रहा है, जो पेटरवार थाना रोड में अपना सैलून का संचालन करता था।
बताया जाता है कि मृतक दिलेश्वर ठाकुर बीते 6 नवंबर की संध्या सात बजे अपनी दुकान बंद कर अपने घर पतकी पंचायत के हद में मिर्जापुर जा रहा था। अचानक बाइक सहित भारी वाहन ट्रेलर की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद ट्रेलर चालक भागने में कामयाब हो गया।

पुलिस के अनुसार टोलनाका से पता चला है कि घटना में शामिल ट्रांसपोर्टिंग वाहन ट्रेलर था, जिसका नंबर JH02BT/ 9785 है। गाड़ी नंबर सर्च करने पर पता चला है कि टाटा सिग्मा गाड़ी है जो हजारीबाग का है। इस आधार पर वाहन के खिलाफ पेटरवार थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
घटना के बाद पेटरवार थाना के गस्ती दल के पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार पाल ने पीसीआर वाहन में ग्रामीणों के सहयोग से घायल ठाकुर को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिये पेटरवार समुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉ हेमलता द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

समय पर विभागीय एंबुलेंस की अनुपलब्धता के चलते निजी वाहन से उसे सदर अस्पताल बोकारो ले जाना पड़ा। मृतक घर पर बूढ़े मां-बाप का एक मात्र सहारा था। पत्नी और छोटे-छोटे दो बच्चों को देख बूढ़े मां-बाप का रो रोकर बुरा हाल है।
मृतक का शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। यह दृश्य देख हर कोई अपने आसू नहीं रोक पा रहे थे। घटना के बाद मृतक का 7 नवंबर को दाह संस्कार कर दिया गया।

दाह संस्कार में जिला परिषद सदस्या माला कुमारी, उप मुखिया मधुसूदन साव, पंचायत समिति सदस्य पति संजय रजवार, उमाचरण रजवार, विष्णु ठाकुर, दिलीप ठाकुर, फूलचंद रविदास, छत्रधारी ठाकुर, बहादुर नायक, संजय ठाकुर, विनोद ठाकुर, गणपत ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, रामकिशन ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, राजन सिंह सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *