Advertisement

मुंबई का सोनार हैदराबाद से गिरफ्तार

वडाला पुलिस के शिकंजे में सोना लेकर भागने वाले दो सोनार

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। आभूषण बनाने के बहाने ग्राहकों को धोखा देने वाले एक सोनार को वडाला पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा पुलिस के बुलाने पर कोलकाता से सीधा पुलिस स्टेशन में आ गया। इस मामले की शिकायत विभिन्न ग्राहकों ने वडाला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सुदर्शन होनवदजाकर से की थी। वडाला वासियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले को भारतीय दंड संहिता की धारा 316(2), 318(4), 3(5) के तहत एफआईआर संख्या 179/25 दर्ज कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने एक टीम बनाई, जिसका मार्गदर्शन खुद कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने आधुनिक सुविधाओं के अनुकूल तांत्रिक सहयोग से आरोपियों का लोकेशन निकलने में कामयाब रही। इसके ही गिरफ्तारी संभव हुआ, साथ ही नागरिकों के कुछ आभूषण पुलिस के हांथ आया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वडाला के नागरिकों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शामल सुबल मैती (36)और विमल सुबल मैती (40) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 316(2), 318(4), 3(5) के अंतर्गत एफआईआर संख्या 179/25 दर्ज की थी। दर असल दोनों भाई, लगभग 15 से 20 वर्षों से वडाला पुलिस स्टेशन की हद में सुनार का व्यवसाय कर रहे थे। इस लिए यहां निवासी को उन पर भरोसा हो गया था। इस दौरान दोनों आयोपियों ने ग्राहकों द्वारा सोना बनाने के लिए दिए गए कुल 566 ग्राम वजन के पुराने सोने के आभूषण और 4,68,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वडाला पुलिस स्टेशन वरिष्ठ निरीक्षक

सुदर्शन होनवदजाकर के मार्गदर्शन में जांच अधिकारी पुलिस निरीक्षक बापू पिंगले ने अपराध प्रकटीकरण अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक तौफिक सय्यद और साइबर अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक सौरभ मुसले द्वारा तकनीकी जांच शुरू की गई। इस दौरान एक आरोपी शामल सुबल मैती का लोकेशन हैदराबाद में पाया गया। इसके बाद बिना देर किये सहायक पुलिस निरीक्षक सय्यद और हेड कांस्टेबल संदीप दहिफले व हेमंत पगार हैदराबाद के लिए रवाना हो गए।

हैदराबाद में चारमिनार पुलिस के सहयोग से जाल बिछाया और आरोपी शामल सुबल मैती को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरा आरोपी विमल सुबल मैती को फ़ोन पर काउंसलिंग की, तो वह पश्चिम बंगाल के कोलकाता से खुद वडाला पुलिस स्टेशन में उपस्थित हुआ। इसके बाद आरोपियों से गहन पूछताछ के दौरान में उन्होंने कबूला की एक ज्वैलर्स के पास गिरवी रखे लगभग 225 ग्राम और 980 मिलीलीटर वजन का आभूषण है। उक्त आभूषणों को ज्वैलर्स के पास से पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इस कार्रवाई में मौजूदा मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती के आदेश पर सह पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी क्षेत्रीय प्रभाग) अभिनव देशमुख, पुलिस उपायुक्त (पोर्ट सर्कल) विजयकांत सागर, सहायक पुलिस आयुक्त (वडाला प्रभाग) विश्वनाथ कोलेकर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (वडाला पुलिस स्टेशन) सुदर्शन होनावदजकर, प्रसाद वागरे (अपराध), जांच अधिकारी बापू पिंगले, सपोनी सैयद, HC दहिफले, हेमंत पगार ,सिपाही पालवे, खराडे ने अहम भूमिका निभाई।

Tegs: #Mumbais-sonar-arrested-from-hyderabad

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *