Advertisement

ढोरी क्षेत्र में दो दिवसीय सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का बोकारो जिला के हद में ढोरी क्षेत्र में दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। ढोरी जीएम कॉलोनी ऑफिसर्स क्लब में 6 नवंबर को शुभारंभ किया गया, जिसमें सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया।

उद्घाटन क्षेत्र के प्रभारी जीएम राजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता सभी क्षेत्रीय इकाइयों को एक साथ लाने का मंच है और इसमें सभी प्रतिभागियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं और कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों का निर्माण करते हैं।

ज्ञात हो कि प्रतियोगिता में सीसीएल के विभिन्न 8 क्षेत्रों और इकाइयों से 30 महिला व पुरुष कलाकार उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने गायन, वादन एवं नृत्य की विभिन्न गतिविधियों, शास्त्रीय संगीत व नृत्य की विभिन्न विधाओं, लोक संगीत, कव्वाली, भजन, गजल, फिल्मी गानों, भारतीय एवं पश्चिमी वाद्ययंत्रो जैसे तबला, बांसुरी, सिंथेसाइजर, गिटार , वायलन, सितार इत्यादि पर वादन, हास्य प्रसंग, ऑर्केस्ट्रा जैसी अनेक विधाओं की सुंदर झलकियाँ दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का संचालन उज्ज्वल पाठक, अनिरुद्ध राय, शिवानी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी एम के पाठक, कुमारी माला, पीओ वी एन पांडेय, आर एन सिंह, भविष्य भारती, सुरेश सिंह, पी एन सिंह, अभिषेक सिंहा, सीताराम यूके, मोहम्मद तौकीर आलम, शालनी यादव, प्रेक्षा मिश्रा, आस्था, शैलेश कुमार सहित यूनियन प्रतिनिघि आर.उनेश, महारुद्र सिंह, ओम शंकर सिंह, जवाहर लाल यादव, बृज बिहारी प्रसाद, गोवर्धन रविदास, कैलाश ठाकुर, महेन्द्र चौधरी, अरुण कुमार, जय प्रकाश चौहान, लक्ष कुमार नारंग, दिनेश यादव, पुष्पाजंली तिवारी आदि मुख्य रूप उपस्थित हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *