विरोध के दौरान जाम में फंसी पुलिस जीप, समझौता वार्ता के बाद शुरू
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। लेजर पावर इंफ्रा प्राइवेट कंपनी कोलकाता द्वारा बोकारो थर्मल कॉलोनी में
नया पोल गाड़ कर लेजर पावर केबल लगाने का कार्य 6 नवंबर को शुरू किया गया। जिसका जमकर विरोध विस्थापित एवं स्थानीय बेरोजगारों ने करते हुए कार्य को बंद करवा दिया।
बताया जाता है कि इस बीच कार्य करवा रहे पेटी ठीकेदारों एवं विस्थापितों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। वही सूचना मिलने के बाद बोकारो थर्मल थाना के एसआई एके मेहता, दीपक पासवान एवं मनोज सिंह दल बल के साथ सब स्टेशन समीप पहुंचे एवं मामले को शांत करवाया। विरोध के दौरान बोकारो थर्मल से कथारा जाने वाली मुख्य सड़क जाम हो गई। जाम में बोकारो थर्मल थाना की पुलिस वाहन भी लगभग आधा घंटा तक फंसी रही।

इस संबंध में विस्थापितों का कहना था कि ठिकेदार बोकारो थर्मल कॉलोनी में नया पोल गाड़ कर लेजर पावर केबल लगा रही है, इससे बोकारो थर्मल कॉलोनी के अगल बगल बसे विस्थापित कॉलोनियों का बिजली काट दिया जाएगा। कहा गया कि बोकारो थर्मल में पहले से स्मार्ट मीटर का विरोध चल रहा है। ऐसे में डीवीसी लेजर पावर केबल लगा कर विस्थापित गांवों में भी स्मार्ट मीटर लगाना चाह रही है।
इसके अलावे प्लांट को जमीन देने वाले विस्थापित गांव नया बस्ती, राजा बजार, नूरीनगर, बाजारटांड़, लहरियाटाड़ आदि नजदीकी गांवों के बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के बजाय वैधकारो आदि जगहों के पेटी ठीकेदारों से पोल एवं लेजर पावर केबल लगाने का कार्य करवा रही है जिसका विरोध किया जाएगा।
वही 6 नवंबर की देर शाम डीवीसी प्रशासनिक भवन में उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा की अध्यक्षता में विस्थापित प्रतिनिधियों एवं ठीकेदारों के बीच वार्ता हुई, जिसमें विस्थापित गांवों के अगल बगल नया पोल एवं लेजर केबल नहीं लगाने पर सहमति बनी। साथ ही झारखंड सरकार द्वारा घोषित दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने हेतु मुख्यालय कोलकाता को मांग से अवगत कराने पर भी सहमति बनी।

उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा ने विस्थापित प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विस्थापितों के हित को देखते हुए डीवीसी प्रबन्धन कोई भी कार्य करेगी। वार्ता के बाद लेजर केबल लगाने का कार्य शुरू करने पर सहमति बनी। इस अवसर पर डीवीसी इलेक्ट्रिक विभाग के अधिकारी सुजीत सिंह, राजेश कुमार सहित जिप सदस्य शहजादी बानो, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव, जेबीकेएसएस सचिव नीलकंठ महतो, बिरेंद्र महतो, सुनील महतो, बिरसा रजक, महरू यादव आदि ठीकेदार व विस्थापित प्रतिनिधि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply