Advertisement

नियोजन कार्यालय बोकारो थर्मल में रोजगार मेला का आयोजन

रोजगार मेला में 800 पद के लिए 115 ने भरा आवेदन, 14 आवेदकों को नियुक्ति पत्र

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन श्रम एवं नियोजन कार्यालय बोकारो थर्मल में 6 नवंबर को किया गया। रोजगार मेला का शुभारम्भ नियोजन पदाधिकारी रासिका जामूदा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

यहां एबीई इंडिया सर्विस कम्पनी आदित्यपुर खरसावां, मेट स्किल रांची कुल दो कम्पनी रोजगार मेला में भाग लिए। जिसमें सभी कंपनी के पास कुल मिलाकर 800 सौ पद रिक्त थे। जिसमें बहाली के लिए रोजगार मेला में आए थे। रोजगार मेला में कुल 115 बेरोजगार युवक युवतियों ने आवेदन दिए। जिसमें से 20 का आवेदन साक्षात्कार के लिए चयनित कर उन्हें सॉट लीस्टेड लेटर दिया गया। जबकि 14 को नियुक्ति पत्र दिया गया।

रोजगार मेला को संबोधित करते हुए नियोजन पदाधिकारी रासिका जामूदा ने बताया कि रोजगार मेला में कुल 115 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 20 युवक युवतियों के आवेदनों की जांच कम्पनीयों के अधिकारी कर रहे है। दूरभाष के जरिए जल्द ही इन्हें साक्षात्कार के लिए कम्पनी के द्वारा सूचना दे दी जाएगी। इसके अलावे 14 युवा व् युवतियों को नियुक्ति पत्र कंपनी द्वारा दिया गया।

उन्होंने कहा कि रोजगार मेला का मुख्य उद्वेश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार मुहैया कराना है। नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि आगे भी इस तरह के रोजगार मेला का आयोजन करवाई जाएगी, ताकि जरूरतमंद बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। इस अवसर पर कार्यालय के वरीय लिपिक रेणु कुमारी, पिऊन गणेश कुमार, रामेश्वर मुरमुर, रूबी कुमारी सहित संबंधित कम्पनी के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *