Advertisement

टांड़ मोहनपुर के अवैध आरा मशीन में औचक छापेमारी, भारी मात्रा में कीमती लकड़ी जब्त

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार वन प्रक्षेत्र एवं जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड़ मोहनपुर स्थित अवैध रूप से संचालित विश्वकर्मा टिंबर मिल में 6 नवंबर को वन विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गयी। छापेमारी में लगभग 25-26 धन मीटर अवैध रूप से रखे गए कीमती लकड़ियां बरामद कर जब्त किया गया।

यह छापेमारी बोकारो जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी विकाश पालीवाल के निर्देश पर बोकारो वन प्रमंडल की टीम द्वारा किया गया। बताया जाता है कि जब्त की गई लकड़ियों में सखुआ, सागवान तथा अन्य प्रजाति की मिश्रित लकड़ियां शामिल था। साथ की मौके पर दुपहिया वाहन को जब्त किया गया तथा आरा मशीन को सील कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा वैध अनुज्ञप्ति के बिना टिंबर संचालित करने वाले अशोक शर्मा, मोहन शर्मा के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की तैयारी की जा रही है। छापेमारी टीम में वन अधिकारी संदीप शिंदे, मोहन तौहीद, सुरेश टुडू, वन रक्षी विजय कुमार, अरुण बाउरी (पेटरवार रेंज) शशिकांत महतो, रतन राय (चास रेंज) आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *