सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में सारण प्रमंडल के हद में सिवान जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवंबर को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। संध्या पांच बजे तक जिले में मतदान का औसत प्रतिशत 57.41 रहा।
जानकारी के अनुसार सिवान जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों यथा सिवान में 57. 38 प्रतिशत, -जीरादेई में 56. 50 प्रतिशत, दरौली (सुरक्षित) में 54.59 प्रतिशत, रघुनाथपुर में 51.18 प्रतिशत, दरौंदा में 57.42 प्रतिशत, बड़हरिया में 61.53 प्रतिशत, गोरियाकोठी में 60 प्रतिशत तथा महाराजगंज में 60.14 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। इस प्रकार सिवान जिले का मतदान का औसत प्रतिशत 57.41 रहा है। खास यह कि जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।
सिवान डीएम और एसपी ने किया मतदान
जानकारी के अनुसार 6 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी (डीएम) सिवान डॉ आदित्य प्रकाश ने सपरिवार एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिवान मनोज कुमार तिवारी ने अपने मतदान का प्रयोग किया। उन्होंने अपने संदेश में जिला के सभी मतदाताओं को अपने-अपने बूथों पर जाकर शांतिपूर्ण मतदान के लिए साधुवाद दिया।
![]()













Leave a Reply