Advertisement

गुवा सेल खदान बंकर पर बिछाई जा रही नई रेल पटरी, दुर्घटनाओं पर लगेगा विराम

पुरानी पटरी व् खराब रख रखाव के कारण बार-बार घट रही दुर्घटना-रामा पांडे

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा सेल खदान के बंकर क्षेत्र में आए दिन हो रही मालगाड़ी दुर्घटनाओं को देखते हुए सेल प्रबंधन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़ा कदम उठाया है। अब बंकर में ब्रिटिश जमाने से बिछी पुरानी रेल पटरी को हटाकर नई रेल पटरी लगाई जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

ज्ञात हो कि पिछले अक्टूबर माह में दो बार लगातार मालगाड़ी के चार-चार डिब्बे बेपटरी हो गए थे। ठीक उसके एक दिन बाद फिर से एक अन्य मालगाड़ी का डब्बा पटरी से उतर गया था। लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं से कर्मचारियों और स्थानीय रहिवासियों में भय का माहौल बन गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने सीबीआई जांच की मांग की थी।

उन्होंने कहा था कि बंकर क्षेत्र में लगी पुरानी पटरी और खराब रख रखाव के कारण ही दुर्घटनाएँ बार-बार घट रही हैं, इसलिए नई पटरी बिछाना अनिवार्य है। सेल प्रबंधन ने अब पांडे और मजदूर यूनियन की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए नई रेल पटरी बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि इसके पूरा होने के बाद दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी और माल ढुलाई कार्य और अधिक सुरक्षित एवं सुचारू हो सकेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *