एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली स्थित सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के नए महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार झा ने 5 नवंबर को आफिसर्स क्लब करगली में ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियो के साथ परिचयात्मक बैठक की।
इस अवसर पर महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में मिले 118 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को पहले से ज्यादा मुनाफे की ओर ले जाने का प्रयास उनकी प्राथमिकता होगी। मजदूरों, अधिकारियों, ट्रेड यूनियन नेताओं के संयुक्त सहयोग से उत्पादन लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
ज्ञात हो कि, क्षेत्र में योगदान देने के बाद नए जीएम ने एसीसी सदस्यों से उनके सुझाव लिए। मौके पर महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी खनन के. एस. गैवाल, क्षेत्राधिकारी वित्त प्रशांत प्रियदर्शी सिंह, क्षेत्राधिकारी विक्रय वी. एन. पांडेय, क्षेत्राधिकारी असैनिक सतिश कुमार सिंहा, पीओ डीआरएंडआरडी दिनेशवर मांझी, क्षेत्राधिकारी भू राजस्व शंकर कुमार, वरीय प्रबंधक उत्कर्ष बक्शी, प्रबंधक मानव संसाधन पी. एन. सिंह सहित श्रमिक प्रतिनिधियों में जिप सदस्य सह जमसं नेता ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, आभाष चंद्र गांगुली, पंकज कुमार, सुशील सिंह, दिलीप मारिक आदि ने जीएम को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
![]()













Leave a Reply