Advertisement

पहाड़ी शिव मंदिर तेनुघाट में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बीते 4 नवंबर से बोकारो जिला के हद में बाबा श्रीसर्वेश्वरनाथ पहाड़ी शिव मंदिर तेनुघाट में सुबह 9 बजे से अखण्ड रामायण पाठ (24 घंटे ) का आयोजन किया गया। अखंड रामायण पाठ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में झूम उठा।

इस अवसर पर क्षेत्र के रहिवासी धर्म पीपासु रामायण पाठ को सुनकर भक्तिमय रस में डूबे हुए नजर आए। इस बारे में मंदिर के पुजारी राजीव कुमार पांडेय ने 5 नवंबर को बताया कि सभी धर्म प्रेमी मंदिर में बीते 4 नवंबर की सुबह से ही पूरे आस्था और श्रद्धा के साथ मंदिर परिसर पहुंचकर रामायण पाठ में शामिल हुए। साथ ही रामायण पाठ को सुनकर भक्तिमय वातावरण में झूमते रहें।

उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी यहां रामायण पाठ का आयोजन किया गया। बताया कि रामायण पाठ में शामिल होने जो भी भक्त श्रद्धा पूर्वक आते हैं भगवान उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। बताते चलें कि 24 घंटे तक चले इस रामायण पाठ के बाद 5 नवंबर को कथा उपरांत कार्तिक माह पूर्णिमा तिथि को मंदिर प्रांगण में श्रीसत्यनारायण पूजा का आयोजन किया गया। सत्यनारायण कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। 24 घंटे तक चले रामायण पाठ में राजीव कुमार पांडेय, कुणाल कुमार, उत्तम सिंह, योगेश भगत, राम भोला शरण, अवध शरण, अजय अंबष्ट शामिल थे।

वहीं रामायण पाठ और पूजा में स्थानीय रहिवासी वेंकट हरि विश्वनाथन, मनोज कुमार चौबे, शिव कुमार प्रसाद वर्मा, रणधीर सिंह, पंकज सिंह, प्रताप कुमार, विभा विश्वनाथन, राजेंद्र प्रसाद सहित सैकड़ों भक्त गण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *