Advertisement

बोकारो थर्मल गुरुद्वारा में मनाई गई श्रीगुरुनानक देवजी का 557वाँ प्रकाश उत्सव

क्षेत्र के आठ गुरुद्वारा कमिटियों द्वारा संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। श्रीगुरुनानक देवजी का 557वाँ प्रकाश उत्सव समारोह बोकारो थर्मल स्थित गुरुद्वारा में 5 नवंबर को मनाई गई।

यहां पश्चिम बंगाल के आद्रा से आए राजवीर सिंह एवं रागी जत्था, जारीडीह बाजार से आए दलजीत सिंह एवं सिमरन कौर के जत्था ने अपने भजन कीर्तन के जरिए गुरु नानक देवजी को याद किया। साथ ही उपस्थित जनों को गुरु देवजी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया।

कहा गया कि सिख धर्म के संस्थापक व सिखो के प्रथम गुरु श्रीगुरुनानक देवजी का जन्म वर्ष 1469 में हुआ था। कार्यक्रम में उपस्थित गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी, बोकारो थर्मल प्लांट के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, सीसीएल के गोविंदपुर स्वांग फेज टू के परियोजना पदाधिकारी एके तिवारी ने गुरु देवजी के समक्ष माथा टेक कर आशीर्वाद लिए। यहां अतिथियों का स्वागत गुरुद्वारा कमिटी द्वारा शॉल ओढ़ा कर किया गया।

इस अवसर पर सांसद चौधरी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं गुरुजी के कार्यक्रम में पहुंचा। साथ ही उन्होंने गुरुद्वारा कमिटी को अपने ओर से हर सम्भव मदद करने की बात कही। ज्ञात हो कि बोकारो थर्मल गुरुद्वारा कमिटी के अलावे कथारा गुरुद्वारा कमिटी, जारंगडीह, जारीडीह बजार, संडेबाजार, जवाहर नगर, करगली एवं गोमिया से कुल आठ गुरुद्वारा कमिटियों द्वारा संयुक्त रूप से बोकारो थर्मल गुरुद्वारा में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा में अखंड पाठ, कीर्तन, लंगर व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।साथ ही प्रभात फेरी भी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालू शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो, मोतीलाल महतो, योगेन्द्र गिरी, धर्म सिंह, मुखिया बबलू सिंह, हशमत अंसारी सहित गोपाल रजक, कलवीन्दर सिंह, मनजीत सिंह, परमजीत सिंह, बक्सी सिंह, अनिल बहल, मनजीत सिंह, बलदेव सिंह, हलविंदर सिंह, प्रवीण सकुजा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *