Advertisement

कार्तिक पूर्णिमा पर कान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत द्वारा मेला का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। श्रीकान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत रांची द्वारा 25 नवंबर को राजधानी रांची के चुटिया स्थित महादेव धाम मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह उपस्थित थे।

आयोजित स्वर्णरेखा नदी तट चुटिया स्थित इक्कीशो महादेव धाम मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा मेला का शुभारम्भ पंचायत द्वारा इक्कीशो महादेव के जलाभिषेक एवं मुख्य पूजा सत्यनारायण पूजा के साथ किया गया। प्रातः काल 3 बजे आम भक्तो व् श्रद्धालु शिव भक्तों के लिए मंदिर का द्वार खोल दिया गया। कार्तिक पूर्णिमा मेला में राँची के वर्तमान विधायक सी. पी. सिंह के साथ साथ शहर के दर्जनों गणमान्य के अलावे भारी संख्या में महिला-पुरुष व् बच्चे शिव भक्त शामिल होकर इक्किशो महादेव का पूजा अर्चना किया। साथ हीं श्रीकान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत द्वारा उपलब्ध महाप्रसाद को प्राप्त किया।

ज्ञात हो कि वर्ष 1889 से कान्यकुब्ज सोनार द्वारा चुटिया स्थित संगम तट पर लगातार मेले का आयोजन किया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर कमिटी ने देवघर के तर्ज़ पर पार्वती मंदिर का भी निर्माण करने का निर्णय लिया है। इक्कीसो महादेव धाम मंदिर का पुनःनिर्माण किया जा रहा है।

मेले के आयोजन में कान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत के अध्यक्ष रविन्द्र लाल, महासचिव संतोष कुमार सोनी, महासचिव मुकेश वर्मा, संयोजक उमेश प्रसाद, उदय बर्मन, गोपाल सोनी, मुन्ना प्रसाद, पंकज प्रसाद, त्रिभुवन प्रसाद, डॉ दिलीप सोनी, डॉ प्रदीप सोनी, अरुण प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद, शंभु प्रसाद, अंकित कुमार के अलावे पंचायत के सैकड़ो स्वयंसेवकों ने अपना विशेष योगदान कर मेला के कुशल संचालन में बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया। उपरोक्त जानकारी पंचायत के महासचिव मुकेश वर्मा ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *