Advertisement

वैशाली जिले के आठो विधानसभा में मतदान आज, जिला प्रशासन तैयार

3107 मतदान केंद्रों पर 25.37 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 6 नवंबर को वैशाली जिले के आठो विधानसभा क्षेत्र में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए 5 नवंबर को दोपहर बाद से सभी मतदान केंद्रों के लिए मतदान कर्मियों को रवाना कर दिया गया। जिला के हद में हाजीपुर और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के लिये जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित आईटीआई हरवंशपुर तो बाकी अन्य छह विधानसभा क्षेत्र के लिए वहां के प्रखंड से मतदान कर्मियों को रवाना कर दिया गया है।

संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग द्वारा मतदान कर्मियों को रवाना किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम वर्षा सिंह एवं एसपी ललित मोहन शर्मा ने हाजीपुर डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया और मतदान कर्मियों को कई निर्देश दिया। इसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं एसपी ने नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया।

सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगी वोटिंग-डीएम

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वैशाली जिले में 6 नवंबर को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 6 बजे तक मतदान कार्य निर्धारित है। निर्वाचन कार्यों की सतत निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा निगरानी की जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष में सभी विधानसभा क्षेत्र का अलग-अलग बड़े-बड़े टीवी लगाए गए हैं, जिस पर मतदान केंद्रों का लाइव निगरानी की जायेगी। बताया गया कि जिला के सभी 3107 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिसके माध्यम से जिला नियंत्रण कक्ष से निगरानी की जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष में मीडिया केंद्र संचालित है जिसके लिए टीवी संस्थापित है। नियंत्रण कक्ष में वरीय नोडल पदाधिकारी एहसान अहमद अपर समाहर्ता एवं सहयोग के लिए तारिक रजा वरीय उप समाहर्ता, शैल दास जिला पंचायत राज पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

डीएम ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ पर केंद्रीय बलों की नियुक्ति की गई है तथा चुनाव में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रेषक भी हर क्षेत्र में अपना दौर जारी रखेंगे। पर राघोपुर और बिदुपुर क्षेत्र में नाव से भी गश्ती की व्यवस्था की गई है तथा घुड़सवार पुलिस का दस्ता भी तैनात रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *