राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बिरसा मुंडा समिति के सदस्यों की एक बैठक 4 नवंबर को बोकारो थर्मल कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता छोटेलाल बेसरा ने किया।
बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोकारो थर्मल झारखंड चौक में आगामी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही तैयारी समिति का भी गठन कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में धुर्वा मांझी, जहरू उरांव, छोटेलाल बेसरा, मोती बेसरा, जोधन बास्के, सुंदर भगत, राजेश, धनेसर बढ़ना भगत सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply