Advertisement

हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले में बंटने लगा श्रीराम नाम का प्रसाद

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले के साधु गाछी से काली घाट तक श्रीराम नाम स्मरण एवं जाप शुरू है। यहां के मंदिरों में भी राम -राम हरे -हरे” संकीर्तन जारी है।

जानकारी के अनुसार भक्तों ने बीते 3 नवंबर की संध्याकालीन बेला से ही श्रीराम नाम का प्रसाद ग्रहण करना शुरू कर दिया है। नमामि गंगे घाट के काली घाट – धनुष कुटी आश्रम के दक्षिण मही – गंडक संगम के निकट स्थित मुक्ति धाम के समीप नारायणी नदी किनारे श्रीराम जानकी मठिया, बलिगांव मठिया की ओर से शिविर और पंडाल लगाए गए हैं। यहां भोजन वितरण का आयोजन किया गया है।

इसके व्यवस्थापक महंत राम वचन जी महाराज ने बताया कि श्रीश्री 1008 मिथिला दासजी महाराज, रामकृष्ण दासजी महाराज, राम नरसिंह दासजी महाराज, महंत राम वचन दासजी महाराज की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। इस शिविर में निरंतर रामधुन व राम नाम भजन चल रहा है।
सोनपुर स्थित लोकसेवा आश्रम के सूर्य मंदिर परिसर में प्रतिदिन की भांति श्रीराम नाम संकीर्तन जारी रहा। संत राम लखन दास पथ में पूर्वी किनारे साधु गाछी में श्रीरामानुज सम्प्रदाय के संतों के शिविर में रामनाम गूंज रहा है। विभिन्न कबीर आश्रमों में भी राम नाम का प्रसाद बंट रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *