राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। क्षेत्र के विस्थापित एवं स्थानीय समस्याओं के निदान को लेकर डीवीसी बोकारो थर्मल के परियोजना प्रधान के साथ 3 नवंबर को गिरिडीह सांसद के बीच वार्ता की गयी।
डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट में 3 नवंबर को परियोजना प्रधान सह वरीय महाप्रबंधक सुशील कुमार अरजरीया के कार्यालय में गिरिडीह सांसद के बीच संपन्न वार्ता में विस्थापितों का पेप कार्ड बनाने के लिए सहमति बनी। इसके लिए विस्थापित परिवार को जल्द आवेदन देने को कहा गया। इसके अलावे डीवीसी को जल्द ही सीएसआर अन्तर्गत पंचायत में स्कूल बस देने पर भी सहमति बनी। साथ ही मोबाइल मेडिकल वैन जल्द ही चालू करने की भी बात कही गई।
गोविंदपुर बस्ती के लिए बिजली ट्रांसफार्मर, नया बस्ती में हाई पवार का बिजली पोल लगायी जाएगी। वार्ता में सांसद प्रतिनिधि के अलावा कमलेश महतो, सुभाष यादव, सोनू यादव, महादेव, अमन आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply