Advertisement

मतदाताओं को वोट के लिए दानवीर राजा कर्ण के अवतार में आइकॉन राजन की अपील

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत बिहार के मुंगेर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने तथा मतदान प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर आइकॉन राजन अनोखे अंदाज में अपील करते देखे जा रहे है।

जानकारी के अनुसार मुंगेर के गांधी चौक में स्वीप कार्यक्रम के तहत नैतिक मतदान हेतु रैली निकाली गई एवं शपथ दिलाया गया। इतिहास के किरदार कर्ण को जीवंत करने के लिए मैदान में उतरे इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के आइकॉन राजन कुमार ने दानवीर कर्ण के अवतार में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। इसका आयोजन मुंगेर मंच द्वारा किया गया, जिसकी जोर शोर से तैयारी चल रही थी।

बताया जाता है कि मुंगेर के अम्बेडकर चौक से गांधी चौक तक यह कार्यक्रम 3 नवंबर की सुबह शुरू किया गया। जब चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार कोई किरदार अदा करते हैं तो उसमें एक परिपक्वता और वास्तविकता नजर आती है। इस भूमिका में भी वह जिले के मतदाताओं को प्रभावित कर गए। बिहार में चुनाव पर सारी दुनिया की नजर है। ऐसे ने इस तरह का जागरूकता अभियान चलाना और ऐसे कार्यक्रम का होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि यहां के मतदाता अपने अधिकार के इस्तेमाल को लेकर बहुत उत्साहित हैं। आगामी 6 नवंबर को मुंगेर में चुनाव होना है।

आइकॉन राजन का कहना है कि कर्ण ने सोना दान किया था, तुम वोट दान करो, लोकतंत्र को महान करो। मुंगेर की धरती का कर्ण कहता है, वोट देना ही असली दान है।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के आइकॉन राजन ने चार्ली चैप्लिन बनकर जिस तरह कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफ़र किया, वह इनकी निष्ठा को दर्शाता है। लोकतंत्र के प्रति इनकी आस्था को दिखाता है। 101 पंचायतों में वोटिंग ट्री लगाने का इनका रिकॉर्ड अविस्मरणीय है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *