सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में काली मंदिर चिडिया के प्रांगण में 3 नवंबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्यांगना डांस एकेडमी राउरकेला (ओडिसा) द्वारा डांस निर्देशिका दीपिका पात्रा एवं पाठन यु ट्युब पाइन बोदरा की टीम ने दर्शकों का मन मोह लिया। महिलाओं की भारी भीड़ ने यह बता दिया कि कार्यक्रम में भारी संख्या में पुरुषो के अलावा महिलाओं की उपस्थित रही।
जानकारी के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम में राउरकेला से आई गायिका मौली, गायक म्भीक के अतिरिक्त स्थानीय गायक नरेन्द्र दास गुप्ता ने अपने गायकी से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य भूमिका काली पूजा कमिटि के सदस्य उत्तम कुमार दास का रहा।
कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा समिति के सचिव राजेश विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष गंगा अपुर, अदपेश सिंह, राजू नेवार, मनीष सयद, पंचायत समिति सदस्य सुनील दास व अन्य की उपस्थिति बनी रही। मंच संचालन द्वारिका दास द्वारा मनोरंजन तरीके से किया गया।
![]()













Leave a Reply