एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा बीते 2 नवंबर की देर रात्रि वर्ल्ड कप जीतने से पुरे बोकारो जिले में हर्ष व्याप्त है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर 3 नवंबर को बोकारो विकास फोरम के तत्वाधान में सैकड़ो महिला खिलाड़ी नया मोड़ स्थित बिरसा स्टैचू के समीप पहुंचकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के जीत के प्रति अपनी खुशी जाहिर की। कहा गया कि आज भारतीय महिला खेलकूद के मैदान से लेकर जंग के मैदान तक पुरुष के मुकाबले कहीं कमजोर नहीं है।
इस अवसर पर बोकारो विकास फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि 18वीं शताब्दी में राजा राममोहन राय, विद्या चंद सागर सरस्वती, सावित्रीबाई फुले जिन्होंने समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए महिलाओं को आगे बढ़कर विकसित भारत का जो सपना देखा था, आज वह सपना साकार हो गया। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला अपने देश में ही नहीं आज पूरे विश्व में अपनी हर विधाओं का, कलाबाजी का परचम लहरा रही है।

हमें गर्व है कि जो क्रिकेट खेल कभी किसी एक देश का हुआ करता था, आज हमारी भारतीय महिला टीम वर्ल्ड कप जीत कर पूरे विश्व में भारत का तिरंगा को ऊंचा किया है। हम सब भारतीय महिला टीम के कप्तान मनप्रीत कौर एवं पूरे टीम साथ ही टीम के कोच को बधाई देते हैं और पूरा भारतवर्ष इनके जीत पर इन्हें नमन करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फोरम के धनंजय सिंह, मृत्युंजय कुमार, नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र यादव, उदय कुमार साहू, शशि कला, प्रियंका कुमारी, उषा कुमारी, प्रीति कुमारी, जया कुमारी, मिक्की कुमारी, सीता कुमारी, फरहत नूर, नूरहत नुर आदि शामिल थे।
इस अवसर पर जिला के हद में कथारा में भी क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाते हुए जुलूस निकाला गया। जुलूस 3 नवंबर की संध्या सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप खेल मैदान से निकलकर कथारा मोड़ तक पहुंची। जहां जुलूस में शामिल दर्जनों महिला एवं युवतियों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर हर्ष व्यक्त किया।
![]()













Leave a Reply