Advertisement

वैशाली के महनार में एनडीए की विशाल शक्ति प्रदर्शन रैली

मिलकर बनाएंगे विकसित बिहार का दिया नारा

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी उमेश कुशवाहा के समर्थन में वासुदेवपुर चंदेल स्थित मध्य विद्यालय के खेल मैदान में एनडीए की ओर से आयोजित एक विशाल जनसभा में 3 नवंबर को एनडीए नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राजीव प्रताप रूडी तथा पूर्व सांसद कविता सिंह ने सभा को संबोधित किया। महनार के वासुदेवपुर चंदेल में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सभी नेताओं ने एनडीए की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि एकजुट है एनडीए परिवार, एकजुट है पूरा महनार।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि आगामी 6 नवंबर को तीर छाप पर बटन दबाकर एनडीए प्रत्याशी उमेश कुशवाहा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करें। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और महनार को भी विकसित बिहार की दिशा में अग्रणी बनाना हमारा संकल्प है। सभा में बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *