Advertisement

रोमन कथोलिक के विश्वासियों ने मृत विश्वासियों का मनाया स्मरण दिवस

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित रोमन कथोलिक के विश्वासियों द्वारा 2 नवम्बर को मृत विश्वासियों का स्मरण दिवस मनाया गया। सहायक पल्ली पुरोहित पास्कल भुईयाँ के मिस्सा अनुष्ठान द्वारा सुबह चर्च में सभी आत्माओ के लिए मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया। इसके बाद में मृत आत्माओं को कब्रिस्तान के कब्रों पर फादर द्वारा आशीष पानी का छिड़‌काव किया गया।

प्रार्थना सभा में काफी प्रचारक राजू समद, सहायक प्रचारिका अंजु खलखो, राज किशोरी ऐनी समय, उप सभापति राजा गुडिया, सेलेस्टीन बाड़ा, दीपिका लकड़ा, मेरिना लकड़ा, मंगला लकड़ा, सुमन लकड़ा, मार्टिन एक्का, ओलिभर तिर्की, मीना ग्रान्ट, कुमुद्‌वी कुजूर एवं काफी संख्या में विश्वासी गणों ने कब्र पर मृत विश्वासियों दिवस पर उपस्थित हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *