Advertisement

जॉन मिरन मुंडा की रिहाई की मांग को ले झाजकायू द्वारा नुक्कड़ सभा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड जनरल कामगार यूनियन के बैनर तले चाईबासा जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में पूरे जिले में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन सभाओं का उद्देश्य यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा की जेल से रिहाई की मांग को लेकर जनसमर्थन जुटाना है।

इस क्रम में 2 नवंबर को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी, बड़ाजामदा और गुवा बाजार के चौक-चौराहों पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं में मानसिंह तिरिया ने राहगीरों और दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहा कि जॉन मिरन मुंडा गरीब मजदूरों और किसानों की आवाज रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े औद्योगिक घराने जैसे टाटा, रुंगटा, उषा मार्टिन, शाह ब्रदर्स और एसीसी सहित कुछ राजनीतिक नेताओं की मिलीभगत से उन्हें झूठे केस में फंसाकर जेल भेजा गया है।

तिरिया ने कहा कि जिस मामले में मुंडा को जेल में रखा गया है, उसमें वे पहले ही बरी हो चुके हैं। बावजूद इसके उन्हें साजिश के तहत पुनः फंसाया जा रहा है, ताकि जनता के बीच उनका विश्वास कमजोर किया जा सके। उन्होंने इसे अत्यंत दु:खद बताया और कहा कि यह मजदूर एवं किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।नुक्कड़ सभा में चुम्बरू पिंगुवा, जोसफ मुंडा, सत्या मुंडा, माटा करोवा, सुनील लागुरी, नरसिंह पुरती, बिंद्र राय सुरिन, विश्वनाथ बिकराल, मदन सिंकु सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *