राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी की ओर से आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत 2 नवंबर को ऑफिसर्स क्लब बोकारो थर्मल में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता छात्रों के दो समूह में बाँट कर की गई।
जानकारी के अनुसार प्रथम समूह में कक्षा 5 से 7 तक के विद्यार्थी ने भाग लिया जबकि द्वितीय समूह में कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थी ने भाग लिया। दोनों समूहों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने चित्रों के माध्यम से सतर्कता एवं ईमानदारी के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का आयोजन डीवीसी बोकारो थर्मल सतर्कता विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक महबूब उल हक के देखरेख में किया गया। कार्यक्रम की सफलता में दीनानाथ शर्मा, ए.एम.एम. कैफ़ी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply