जारंगडीह के बनासो मंदिर परिसर में नई कार्यकारिणी का गठन
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ, जिला ईकाई गिरिडीह का बेरमो क्षेत्र में एक दिवसीय सम्मेलन 2 नवंबर को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह के बनासो मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। अध्यक्षता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ओझा, संचालन तपेश्वर चौहान तथा धन्यवाद ज्ञापन सुधीर आनंद ने किया।
अभिकर्ता संघ गिरिडीह इकाई के सम्मेलन में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसका संरक्षक तपेश्वर चौहान को बनाया गया, वहीं संघ का अध्यक्ष सुधीर आनंद तथा सचिव विरेंद्र कुमार पाठक सर्वसम्मति से चुने गए।
सम्मेलन में उपस्थित अभिकर्ताओं द्वारा एक स्वर में आपसी एकता को बनाए रखने तथा संघ की मजबूती पर बल दिया गया।उपस्थित डाक अभिकर्ताओं ने अपने क्षेत्र के कार्यालयों में हो रही समस्याओं से संघ को अवगत कराया, इसे लेकर संघ ने गंभीरता दिखाई तथा कहा की संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

सम्मेलन में डाक अभिकर्ताओं के लाइसेंस नवीकरण जो प्रत्येक 3 वर्ष में करने का प्रावधान है, जिसमे केवल स्थानीय स्तर पर ही बार बार नवीकरण के समय चरित्र प्रमाण पत्र की मांग की जाती है, जबकि यह व्यवस्था अन्य क्षेत्रों में कार्यरत अभिकर्ताओं के लिए लागू नहीं है। इसके लिए वित्त मंत्रालय से पत्राचार कर नवीकरण व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की जाएगी।
सम्मेलन में सर्वसम्मति से तपेश्वर चौहान को संघ के गिरिडीह इकाई का संरक्षक, सुधीर आनंद को अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार पाठक को सचिव, अशोक प्रसाद, दयानिधि सिंह, आराधना देवी, रमेश स्वर्णकार तथा रवि चौरसिया को उपाध्यक्ष, संजय कुमार, निलेश कुमार, डीके ठाकुर, विभा कुमारी तथा पंकज साहू को सह सचिव, जसप्रीत सिंह दुआ व् रवि कश्यप को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार को संगठन सचिव तथा सुशील कुमार यादव को सहायक संगठन सचिव बनाया गया।इसके अलावा 15 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए जिसमें अनुराधा सिंह, मीता मुखर्जी, उदय गुप्ता, मधुकर कुमार, उदयन बनर्जी, राम प्रकाश राय, ब्रह्मदेव चौरसिया, नीरा कुमारी खन्ना, विनीता देवी, बिंदु देवी, अल्पना सिंह, कल्याणी, शोभा राय आदि शामिल है।
ज्ञात हो कि एक दिवसीय सम्मेलन में गिरिडीह के अधीन समस्त डाकघर के अभिकर्ताओ ने केंद्र सरकार से 21 सूत्री मांगो को लेकर आवाज बुलंद की। सम्मेलन के दूसरे सत्र में पुरानी कमिटि को भंग कर नयी कमिटि का गठन किया गया। नयी कमिटि के तमाम पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओझा ने इस अवसर पर कहा की वर्तमान समय में डाकघर के अभिकर्ता चुनौती भरा जिंदगी जी रहे हैं। संगठन के माध्यम से सशक्त होकर अपने हक व अधिकार के लिए चरणबद्ध आंदोलन करने की जरूरत है। कहा कि संगठन एक छतरी की तरह होता है, इसलिए सभी को एक छतरी के नीचे आने की जरूरत है। कहा कि संगठन मजबूत होगा तभी हमारे शीर्ष नेतृत्व भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के साथ बैठकर अभिकर्ताओ के हित में बात रख सकेगें।

उन्होंने कहा कि डाकघर के जिस भी स्कीम से अभिकर्ताओ को अलग रखा गया उसे पुन: बहाल करते हुए अभिकर्ताओ के माध्यम से विनियोग किया जाना चाहिए। अभिकर्ताओ के माध्यम से विनियोग होने पर डाकघर आर्थिक रूप से और भी मजबूत होगा और अभिकर्ता भी बेरोजगार होने की संकट से बच सकते हैं। केंद्र सरकार को डाकघर के अभिकर्ताओ के हित में बेहतर सोंच रखने की जरूरत हैं।
इस दौरान गिरिडीह ईकाई के संरक्षम तपेश्वर चौहान, अध्यक्ष सुधीर आनंद, जिला सचिव बीरेंद्र कुमार पाठक ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर अशोक प्रसाद, रवि रंजन कुमार, नीरा कुमारी खन्ना, दया निधि सिंह, सुमन कुमार सिंह, रमेश प्रसाद, संजय कुमार, रंजन कुमार त्रिपाठी, नवीन कुमार, निलेश कुमार, रवि चौरसिया, मधुकर कुमार, उदयन बनर्जी सहित कई अभिकर्ता गण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply