भाजपा के आत्मनिर्भर कार्यशाला मे सांसद ने कांग्रेस विधायक पर निकाला भडांस
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली गेट स्थित कल्याण मंडप मे एक नवंबर को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बेरमो विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
सम्मेलन कार्यक्रम में बेरमो विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान देशभक्ति नारों और भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, विशिष्ट अतिथि बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं भगवा पट्टिका भेंट कर किया गया। मंच पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। सम्मेलन में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 में जब भारत अपनी आजादी का शताब्दी वर्ष मनाए, तब तक हमारा देश पूरी तरह आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बन जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हर कार्यकर्ता को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना होगा और आमजनों को भी इस दिशा में प्रेरित करना होगा।

ठंड के इस माैसम में झारखंड के बेरमो विधानसभा क्षेत्र की राजनीति गरमा गई। सांसद ढुल्लू महतो ने बेरमो के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल पर कोयला, लोहा और बालू चोरी का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेरमो विधायक हजारो करोड़ रूपये खर्च कर घनबाद लोकसभा से अपनी पत्नी को चुनाव नही जीता पाए। सांसद महतो ने कांग्रेस विधायक पर जमकर भड़ास निकाला। वहीं बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है।
स्थानीय उत्पादन, कृषि, कुटीर उद्योग और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देकर ही इस दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है। महतो ने कहा कि गांव-गांव और घर-घर तक इस अभियान को पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। सम्मेलन के दौरान मंच पर स्वदेशी अपनाओ, भारत बनाओ के नारों के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भाजपा के जयघोष के साथ किया गया। अध्यक्षता बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय और संचालन जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार ने किया।
मौके पर उपरोक्त के अलावा भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, लक्ष्मण नायक, डॉक्टर प्रह्लाद बरनवाल, अर्चना सिंह, जगरनाथ राम, बिनोद महतो, टुनटुन तिवारी, दिनेश यादव, देवीदास, वैभव चौरसिया, सी पी सिंह, भाई प्रमोद सिंह, बैजनाथ सिंह, भरत वर्मा, शनि सिंह, शिव पूजन चौहान, संजय पांडेय, सचिन मिश्रा, ईश्वर प्रजापति, सुरेंद्र राज, चन्द्रशेखर महथा, संत सिंह, सीमा देवी, शंकर रजक, मनोज ठाकुर, सूरजमल नायक, श्रीकांत यादव आदि सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply