Advertisement

कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में मनाया गया स्थापना दिवस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कोल इंडिया के स्थापना दिवस पर इसकी अनुशंगी इकाई सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में एक नवंबर को कोल इंडिया का 51वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय सहित सभी परियोजनाओं यथा स्वांग, कथारा, जारंगडीह व गोविंदपुर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कर्मचारियों, अधिकारियों और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने मिलकर सीसीएल के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्रीय मुख्यालय में किया गया। यहां क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज और सीसीएल ध्वज फहराने के साथ की गयी। इसके बाद उपस्थित गणमान्य जनों ने कंपनी के स्थापना गीत पर तालियाँ बजाकर उत्साह प्रकट किया। इस अवसर पर जीएम ने कहा कि सीसीएल ने पिछले पाँच दशकों में न केवल देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया है, बल्कि स्थानीय विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है।

कथारा क्षेत्र इस गौरवशाली यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने सभी कर्मियों से आह्वान किया कि वे सुरक्षा, उत्पादन और गुणवत्ता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें, ताकि कंपनी आने वाले वर्षों में और ऊँचाइयों को छू सके। इस अवसर पर क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारी, परियोजना पदाधिकारियों, कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि, महिला समिति की सदस्याएँ तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

वहीं क्षेत्र के स्वांग, गोविंदपुर, कथारा और जारंगडीह परियोजना में भी स्थानीय स्तर पर स्थापना दिवस समारोह आयोजित किए गए, जहाँ परियोजना प्रबंधकों ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीसीएल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कई कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए सम्मानित भी किया गया। समारोह का समापन मिष्ठान वितरण के साथ किया गया। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कंपनी के निरंतर प्रगति की कामना की। अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि सीसीएल कथारा क्षेत्र को आने वाले वर्षों में उत्पादन, सुरक्षा और सामाजिक दायित्व के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए मिलजुल कर कार्य करेंगे।

बताया जाता है कि क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में पदाधिकारी प्रवीर सेन गुप्ता और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कथारा क्षेत्रीय सचीव वरुण कुमार सिंह ने उपस्थित कामगारों का हौसला अफजाई किया। मौके पर यहां बड़ी संख्या में कोयला कामगार उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *