Advertisement

देवोत्थान एकादशी व्रत धारण कर आंगन में की गयी तुलसी पूजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में महिलाओं ने देवोत्थान एकादशी पर घर के आंगन में स्थित तुलसी वृक्ष की पूजा की।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली, पिछरी, चांदो, चलकरी, रोहर, चांपी, खेतको, पतकी, पेटरवार, बुंडू, कोह, घरवाटांड़, उत्तासारा तथा आसपास के क्षेत्रों में बीते छठ व्रत करने वाली माताओं ने एकादशी तिथि एक नवंबर को देवोत्थान एकादशी व्रत रखकर भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा की। आज चार माह शयन उपरांत श्रीहरि विष्णु उठते हैं। आज उनकी पूजा सह तुलसी विवाह रस्म के तहत पूजा-अर्चना की गई।

बता दें कि, पद्म पुराण में वर्णित कथा के अनुसार श्रीहरि शयनी व्रत, देवोत्थान एकादशी व्रत करने का काफी महत्व बताया गया है। आज इसी व्रत को माताएं, पुरुष भी धारण किए। वर्णित कथानुसार इससे सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है। व्रतधारी माताएं आज अपने आंगन की तुलसीपिंडा के निकट रंगाई, पुताई कर मां तुलसी को रंगीन चुनरी भेंट की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *