Advertisement

कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में कांग्रेसी नेताओं का आगमन

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस को वैशाली जिले के आठ विधानसभा क्षेत्र में से तीन लालगंज वैशाली और राजापाकर दिया गया। लेकिन कांग्रेस को आवंटित विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के घटक दल राजद और साम्यवादी दलों ने खेला कर दिया।

ज्ञात हो कि बीते 18 अक्टूबर को लालगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आदित्य कुमार राजा ने अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और बंगाल के पूर्व सांसद के अलावे महा गठबंधन के स्थानीय कार्यकर्ता और नेता भी शामिल हुए। लेकिन राजद ने लालगंज सीट से अपना उम्मीदवार उतार कर खेला कर दिया।

नामांकन वापसी के दिन लालगंज के कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल कर अपना नाम वापस कर खेल कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी अब भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में देखे जा रहे हैं। जिले का दूसरा विधानसभा क्षेत्र वैशाली से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में संजीव कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया, लेकिन यहां भी राजद ने उमेश कुशवाहा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

वैशाली में कांग्रेस और राजद के प्रत्याशी एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरी सीट जो राजापाकर विधानसभा कांग्रेस को आवंटित हुई, जहां से वर्तमान विधायक प्रतिमा दास ने अपना नामांकन दाखिल किया। लेकिन यहां भी महागठबंधन के घटक दल साम्यवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। कांग्रेस के नेतृत्व ने अभी तक वैशाली और राजापाकर क्षेत्र के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया।

कांग्रेस के कोई बड़े नेता वैशाली और राजापाकर क्षेत्र में अपने प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार में भी नहीं आए हैं। राजापाकर की वर्तमान विधायक समूचे क्षेत्र में अपना चुनाव प्रचार अपने कार्यकर्ताओं के बल पर चला रहे हैं। महागठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी तेजस्वी यादव भी अभी तक वैशाली या राजापाकर क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए नहीं आए हैं।

जानकारी के अनुसार एक नवंबर को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी राजापाकर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा दास के पक्ष में चुनाव प्रचार में भाग लिया और राजापाकर विधानसभा में एक जनसभा को सम्बोधित किया। उपरोक्त सभी से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा कुमारी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

ध्यान देने योग्य है कि अभि तक वैशाली जिले में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी या प्रियंका गांधी का अपने प्रत्याशियों के प्रचार में आगमन नहीं हुआ है, लेकिन राजापाकर और वैशाली के कांग्रेस प्रत्याशी अपने बलबूते पर चुनाव मैदान में डटे हैं। लालगंज का कांग्रेस प्रत्याशी मैदान छोड़ कर भागकर भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है। यह कांग्रेस पार्टी के लिए जोर का झटका धीरे से।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *