Advertisement

लालगंज की जनता ने मनाया लालगंज की बेटी शिवानी का जन्मदिवस

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में लालगंज विधानसभा में एक नवंबर को अनोखी चीज देखने को मिली। लालगंज विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला बीते एक वर्ष से आपकी वाइफ, आपकी बेटी, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और घर में जा रही थी। आज शिवानी का जन्मदिन था।

बताया जाता है कि लालगंज विधानसभा क्षेत्र में एक नवंबर को शिवानी जहां-जहां जिस गांव में प्रचार को गई, वहां की जनता ने शिवानी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए जीत का आशीर्वाद दिया। चुनाव प्रचार में राजद प्रत्याशी शिवानी पुरैनिया पंचायत के अकबरपूर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने उनके जन्मदिन की आनन फानन में तैयारी कर केक मंगवाया और शिवानी ने ग्रामीणों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर यदुवंश राय और अभीनाश चंद्र यादव इत्यादि ग्रामीण उपस्थित थे। रहिवासियों ने जन्मदिन के उपहार स्वरूप उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद दिया। शिवानी का जन्मदिन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित सभी कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया, जिसमें शिवानी शामिल हुई और रात्रि में लालगंज स्थित शुक्ला निवास पर राजद कार्यकर्ताओं के साथ शिवानी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जहां उनके समर्थक काफी संख्या में जुटे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *