रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसमार के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बगदा अंतर्गत विभिन्न गाँव मे बीते 31 अक्टूबर की रात्रि फाइलेरिया का रात्रि रक्त पट्ट संग्रह कार्य किया गया।
स्थानीय पंचायत की मुखिया गीता देवी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन कर पंचायत के तमाम रहिवासियों को फाइलेरिया जाँच करवाने के लिए अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का यह अच्छा पहल है, जिसमे हम सभी बगदा पंचायत रहिवासी की भागीदारी आवश्यक है। ताकि हम अपने पंचायत को फाइलेरिया मुक्त कर सके।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कसमार डॉ नवाब ने बताया कि सीएचसी कसमार के बगदा एवं मंजुरा पंचायत मे रात्री रक्त पट्ट संग्रह का कार्य एमटीएस कसमार शैलेश ठाकुर के देखरेख में कराया जा रहा है। पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि कुणाल कुमार द्वारा रहिवासियों को फाइलेरिया बीमारी के विषय मे विस्तार से बताया गया एवं समझाया गया कि फाइलेरिया का रक्तपट्ट रात्रि में ही क्यों लिया जाता है।
कार्यक्रम में एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन, प्रयोगशाला प्रोवोधोगिक चुरामन महतो, प्रबीर मल्लिक, अविनाश कुमार, खुर्शीद आलम, सेविका रानू देवी, नवीन कुमार, सहिया अनिता देवी, यशोदा देवी सहित सीएचसी कसमार के अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
![]()













Leave a Reply