Advertisement

बेरमो थाना में पुलिस स्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। पुलिस स्मरण दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना परिसर में एक संक्षिप्त लेकिन भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की सेवा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह की अगुवाई में सभी पुलिसकर्मियों और स्टाफ ने एकत्र होकर देश के वीर सपूतों को याद किया। मौके पर थाना प्रभारी सिंह ने कहा कि यह दिन हमें उन वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा और यह हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प लिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *