Advertisement

BSF के 80% अधिकारी भ्रष्ट – यादव

संवाददाता/ मुंबई। मुंबई कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे बीएसएफ के जवान तेजबहादुर यादव ने भारतीय सेना के अधिकारियों को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि उनकी बर्खास्तगी गैनकानूनी है वह उसे न्यायालय में चुनौती देंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय सीमा सुरक्षाबल के जवान यादव को घटिया खाने का वीडियो पोस्ट करने के बाद सेना से निलंबित कर दिया गया था।

अपने निलंबन के बारे में उन्होंने कहा कि नियम 117 के तहत बर्खास्तगी के बाद डीजी से अपील करने के लिए तीन महीने का समय मिलता है। प्रक्रिया चल रही है और मेरे वकील इसपर काम कर रहे हैं। तेज बहादुर ने सीमावर्ती इलाकों में सैनिकों के रख- रखाव के लिए भेजी जाने वाली राशि नहीं खर्च करने पर अधिकारियों की निंदा की।

उन्होंने कहाकि सिस्टम भ्रष्ट है, लेकिन सभी अधिकारी भ्रष्ट नहीं हैं, लेकिन हां, लगभग 80 प्रतिशत सेना के अधिकारी भ्रष्ट हैं। मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम ने उन्हें बुलाया था। सशस्त्र बलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ 14 मई को पूर्व सैनिकों के साथ एक दिवसीय प्रदर्शन किया जाएगा। यादव ने कहा कि अब मेरे पास आम लोगों का समर्थन है, मैं अदालत से संपर्क करूंगा क्योंकि केवल मैं कोर्ट पर विश्वास करता हूं।

 

(Photo credit : Ravindra Zende)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *