एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बकरीद पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर 3 जून की संध्या बोकारो जिला के हद में गांधीनगर थाना मे बैठक का आयोजन किया गया।
बेरमो प्रखंड के गांधीनगर थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार तथा संचालन थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने की। बैठक में आगामी 7 जून को बकरीद पर्व क़ो शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर उपस्थित जनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि दुनियां का कोई भी धर्म हमें आपस में लड़ने की सलाह नहीं देता है। सभी धर्म आपसी सौहार्द और प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बकरीद जीवन में भूलवश किए गये बुरे कामों को कुर्बान करने का संदेश देता है। इसलिए आप सभी हंसी खुशी आपस में एकता बनाये रखते हुए बकरीद पर्व मनाएं, इसके लिए हमारी ओर से पुरे प्रखंड वासियों को अग्रिम शुभकामनायें है।

थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 7 मई को इस्लाम धर्म को मानने वालो का पावन त्यौहार बकरीद है। इसे लेकर आप सभी सजग रहे। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देते हुए, सर्वप्रथम अपने नजदीकी थाना से इसकी अवश्य तस्दीक कर लें। उन्होंने कहा कि पुलिस की पैनी नजर अफवाह फैलानेवालो तथा सोशल मीडिया पर रहेगी। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी फैलाने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्वक वातावरण में बकरीद पर्व मनाया जायेगा, इसका वे प्रशासन को विश्वास दिलाते है। मौके पर उपरोक्त के अलावा अफजल अनीस, पम्मी सिंह, मुन्ना सिंह, शमशेर आलम, मिथिलेश कुमार प्रसाद, मो. सरफुद्दीन, असलम मास्टर, गोपाल नारायण सिन्हा, एकरामूल अंसारी, बलाल अनीस, मनोज कुमार, नसीम खान, मृत्युंजय कुमार रवानी, शेर मोहम्मद, संजय होदा, शंकर पासवान, रिफत अली, सुखलाल मुंडा सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply