Advertisement

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्रामीण युवाओं के लिए गुवा में उद्धमिता जागरुकता शिविर

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), चाईबासा द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा की गई है। यह संस्थान ग्रामीण युवाओं को नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार करता है।

इसी के तहत 27 मई को उक्त संस्थान द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के पश्चिमी पंचायत भवन में उद्धमिता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता गुवा कलस्टर की अध्यक्ष नीलम समद ने की। शिविर में चाईबासा से आये पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण व अन्य जरूरी जानकारी साझा किया। इस दौरान अधिकारियों ने जागरूकता शिविर के माध्यम से कहा कि प्रशिक्षण पूर्णतः नि:शुल्क और आवासीय होगा।

कहा गया कि शिविर में 18 से 45 वर्ष तक के बेरोजगार युवा एवं महिलाएं आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण अवधि 6 से 45 दिनों तक की होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम पर निर्भर करेगा। प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बैंक (नाबार्ड), मुद्रा योजना व अन्य योजनाओं से वित्तीय सहायता की व्यवस्था की जाएगी।

इस अवसर पर प्रशिक्षण की कुल 24 विषयों की सूची जारी की गई, जिनमें मोबाइल मरम्मत, एग्रो प्रोसेसिंग, सिलाई कढ़ाई, पशु पालन (बकरी/मुर्गी/सूअर), ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर डीटीपी, अगरबत्ती निर्माण, मोमबत्ती, मसाला निर्माण, रेडीमेड गारमेंट्स, वेल्डिंग वर्क, मोटर ड्राइविंग, कैटरिंग सेवा, इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण शामिल है।

बताया गया कि प्रत्येक की अलग-अलग प्रशिक्षण अवधि तय की गई है। पात्रता व आवेदन प्रक्रियाः आयुः 18 से 45 वर्ष के बीच, शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 5वीं कक्षा पास होनी चाहिए। प्रशिक्षणार्थियों का चयन साक्षात्कार द्वारा किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में संस्था का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा।

कहा गया कि आरसेटी चाईबासा ने अब तक 6601 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ा है। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) डिलीयागढ़, चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम मोबाइल: 9113160077, 6204319798, 8789057247 पर संपर्क कर सकते हैं। कहा गया कि यह प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय है, जिसमें भोजन व आवास की व्यवस्था नि:शुल्क है। कहा गया कि अगर आप बेरोजगार हैं और आत्मनिर्भर बनने का सपना देखते हैं, तो यह मौका आपके लिए है। स्वरोजगार की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं और इस प्रशिक्षण का लाभ उठाएं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *