Advertisement

कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में समर कैंप शुरु

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में 27 मई को समर कैंप की शुरुआत की गई। इस शिविर के दौरान भैया बहनों के बीच आर्ट एंड क्राफ्ट, भोजन विधि एवं निर्माण, पेंटिंग, बास्केटबॉल, एथलीट, कराटे, इंडियन और क्लासिकल म्यूजिक और डांस, योग आदि जैसी गतिविधियां आयोजित होगी।

उक्त समर कैंप की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार महतो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य खेल भावना जगाने के साथ-साथ बच्चों को प्रोत्साहित करना और उनकी छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाना है। उन्हें स्कूल में पढ़ने के दौरान ही आत्मरक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास से जोड़ना है।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य महतो ने समर कैंप के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम प्रमुख शैलबाला कुमारी ने समर कैंप के महत्व एवं भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समर कैंप का आयोजन सुबह 7 बजे से दिन के 11 बजे तक होगा। आयोजित कैंप में बच्चों ने पहले दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को सिखा। बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।

बताया गया कि समर कैंप के पहले दिन ही 154 छात्राएं समर कैंप में शामिल हुए। यह समर कैंप 27 मई से आगामी 31मई तक चलेगा। लंबे समय के बाद भैया बहनों को समर कैंप में हिस्सा लेने का मौका मिला है। इससे छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

इस समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों को सीखाने के लिए आचार्य प्रदीप कुमार महतो, नित्यानंद मिश्रा, मंतोष प्रसाद, शैलेंद्र कुमार सिंह, शिवपूजन सोनी, राजेंद्र पांडेय, कुमार गौरव, शैलबाला कुमारी, विभा सिंह, वीणा कुमारी, संजू ठाकुर, सीमा, प्रीति प्रेरणा सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *