विद्यालय का छात्र अमन अंसारी बना स्कूल टॉपर
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड एकेडमी कौन्सिल (जैक) 2024-25 मैट्रिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम 27 मई को घोषित किया गया है। जिसमें बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में जैक मैट्रिक बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यहां के कुल 64 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि तृतीय श्रेणी में कोई भी छात्र शामिल नहीं हो सका। बताया कि विद्यालय का छात्र अमन अंसारी (रोल न०35) ने 80.2 प्रतिशत प्राप्तांक के तहत विद्यालय टॉपर रहा। इसी तरह जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर अंगवाली की 23 विद्यार्थियों में 16 प्रथम तथा 6 ने द्वितीय श्रेणी हासिल किए, जबकि एक अनुतीर्ण रहे।अंगवाली उच्च विद्यालय से समाचार लिखे जाने तक परीक्षा परिणाम की कोई सूचना नहीं मिल सका है।
एक अन्य समाचार के अनुसार रामगढ़ जिला के हद में गोला प्रखंड के दभातु स्थित किसान हाई स्कूल की छात्रा आलिया प्रवीण ने दशवीं बोर्ड परीक्षा में 89.6 फीसदी मार्क्स लाकर प्रथम श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय सहित परिवार का नाम रोशन किया है। छात्रा की मां दिलशाद बानो, पिता रियाज अंसारी, नाना शकूर अंसारी, मौसी अजीबुन निशा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे सर्वोच्च शिक्षा हासिल के लिए प्रेरित किया है।
![]()













Leave a Reply