Advertisement

रेफरल अस्पताल सोनपुर के कचरा डिब्बा में मिला नवजात शिशु

नवजात को दत्तक ग्रहण संस्थान छपरा में किया गया आवासित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित रेफरल अस्पताल में कचरे के डिब्बा में रखा एक नवजात शिशु को बरामद किया गया है। जिसे जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सारण के कर्मियों ने नवजात शिशु के बेहतर भविष्य एवं इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा एसएनसीयू में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बिहार की राजधानी पटना स्थित कंट्रोल रूम से 27 मई को जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सारण को सूचना प्राप्त हुई कि एक नवजात शिशु सोनपुर रेफरल अस्पताल में कचरे के डिब्बा में मिला हैं।

सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सारण के कर्मी नवजात शिशु को रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल छपरा में बेहतर भविष्य के लिए एसएनसीयू में इलाज के लिए ले जाया गया एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान छपरा में आवासित किया गया। इस कार्य में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन कर्मी नीरज कुमार सिंह, आकाश कुमार, अभय कुमार एवं शैलेश कुमार राम शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *