एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 27 मई से बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप अवॉर्डी मजदूरों ने अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल कर दिया है। अवार्डधारी मजदूर नियोजन की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे है। इस दौरान प्रबंधन के साथ संपन्न वार्ता विफल हो गया। एक महिला हड़ताली की पहले ही दिन हालत खराब हो गयी।
इस संबंध में भूख हड़ताल पर बैठे सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी स्लरी सेल के अवॉर्डी मजदूरों का कहना है कि प्रबंध नियोजन देकर पूरी तरह से हम सभी अवॉर्डी मजदूरों की मांगों को पूरा करें। मजदूरों का कहना था कि प्रबंधन हमारी मांग को जब तक नहीं मानेगी तब तक हम सभी मजदूर भूख हड़ताल जारी रखेंगे।

इस बीच प्रबंधन के बुलावे पर महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में वार्ता के लिए अवॉर्डी मजदूरों पहुंचे। वार्ता में बोकारो थर्मल थाना सहायक अवर निरीक्षक अरबिंद मेहता, प्रबंधन की ओर से क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन माधुरी मडके, कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रसाद मंडल, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, मजदूर प्रतिनिधि सह झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन नेता मुमताज आलम के बीच वार्ता की गई, जिसमें बताया गया कि प्रबंधन ट्रिब्यूनल के निर्णय की अवहेलना कर रही है और अबतक स्लरी मजदूरों का सत्यापन तक नहीं की है। जबकि प्रबंधन के अनुसार झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा वास्तविक मजदूरों का सत्यापन करना है। इसके बिना नियोजन संभव नहीं है।
वार्ता में शामिल हड़ताली मजदूरों का आरोप था कि प्रबंधन जान बूझकर दोषी नेताओं तथा फर्जी मजदूरों को बचा रही है। जिसके कारण यह मामला अबतक अधर में लटका है। हड़ताली मजदूरों का आरोप था कि नौकरी से बर्खास्त किए गये फर्जी मजदूरों तथा नेताओं के खिलाफ प्रबंधन क्यों नहीं कानूनी कार्रवाई की है। जबकि फर्जी तरीके से नियोजन में संलिप्त एक आरोपी न्यायालय के आदेश पर जेल की हवा खा चुका है। मजदूर नियोजन देने तक भूख हड़ताल करने पर अड़ गये, जिसके कारण वार्ता पूरी तरह विफल रहा। मजदूरों ने प्रबंधन से नियोजन देने को लेकर जिओ तथा मरो का मांग करने लगे। इसके बाद पुनः अवॉर्डी मजदूर भूख हड़ताल के लिए बैठ गए।
बताया जाता है कि नियोजन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी महिला गंगा बाई की संध्या लगभग छह बजे अचानक तबियत बिगड़ गयी। सूचना के बाद धरना स्थल पर पहुंचकर क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ एम एन राम द्वारा महिला की स्वस्थ जांच कर आवश्यक दवा दी गयी। खबर प्रेषण तक मजदूर अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल जारी रखे हैं।
ध्यान देने योग्य है कि भूख हड़ताल के पहले दिन हीं रात्रि में रुक रुककर हो रही बारिश के बीच मेघ गर्जन के कारण मजदूरों में भय देखा जा रहा है। प्रबंधन द्वारा इस ओर हड़ताली मजदूरों की रक्षा को लेकर किसी प्रकार की पहल नहीं की गयी है, जबकि संध्या बेला में बोकारो थाना थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार सिंह धरना स्थल पहुंचकर मजदूरों की स्थिति से अवगत हुए। साथ हीं पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार अपने सहयोगी व् पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर कैंप किए है।

भूख हड़ताल में अवार्ड धारी मजदूर अशोक कुमार शर्मा, परशुराम महतो, जानकी महतो, जाकिर अंसारी, लकीराम महतो, नीलकंठ धोबी, कार्तिक भुईयां, किट्टू रविदास, टेकलाल प्रजापति, कैला गंजू आदि शामिल है, जबकि मजदूर प्रतिनिधि मुमताज आलम, अरबिंद सिन्हा, पीतांबर राम आदि उनके समर्थन में धरनास्थल पर डटे हैं।
![]()













Leave a Reply