Advertisement

डीआरएम ने की पुरस्कृत रेलकर्मियों की सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किये गए 17 उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने 26 मई को सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में संरक्षा की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल सत्रह रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

पुरस्कृत होनेवाले रेल कर्मियों ने सोनपुर मंडल के अलग-अलग हिस्सों में वित्तीय वर्ष 2024-25 में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने एवं संरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य में योगदान दिया था।

इस संबंध में सोनपुर रेल मंडल के पीआरआई राम प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरस्कृत होनेवाले रेल कर्मियों में परिचालन विभाग के सात कर्मी, अभियंत्रण विभाग के चार कर्मी, यांत्रिक विभाग चार एवं ओपी विभाग के दो कर्मी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन रेलकर्मियों द्वारा रेल फ्रैक्चर, ब्रेक बाईन्डिंग एवं ट्रेन के कोच में हैंगिंग पार्ट्स इत्यादि को समय रहते देखा गया, जिससे होने वाली संभावित दुर्घटना को टाला जा सका। मौके पर मंडल रेल प्रबंधक सूद ने पुरस्कृत किए गये रेलकर्मियों की सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *